{"_id":"1-41395","slug":"Lakhimpur-41395-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बेमेल विवाह रुकवाया, वर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बेमेल विवाह रुकवाया, वर गिरफ्तार
Lakhimpur
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी (नेटवर्क)। नाबालिग लड़की की 45 वर्षीय अधेड़ के साथ शादी करने के मामले में वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शादी भी रुकवा दी।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के गांव सहदेवा में अनुसूचित जाति का एक व्यक्ति अपनी 14 वर्षीय पुत्री की शादी मढ़िया निवासी अशोक (45) के साथ कर रहा था। किसी तरह इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाह को रुकवा दिया और अशोक को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि अशोक की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।