{"_id":"1-41272","slug":"Lakhimpur-41272-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार का सामान फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार का सामान फेंका
Lakhimpur
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मेला मैदान के निकट एक दुकानदार का सामान कुछ लोगों ने फेंक दिया। इस संबंध में दुकानदार ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।
मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी विमलेश कुमार गुप्ता मेला मैदान के निकट रानी चंदेली धर्मशाला के सामने सामान लगाकर उसकी बिक्री से परिवार चलाता है। बताया जाता है कि दुपहर विमलेश का पुत्र अतुल कुमार दुकान पर बैठा था इसी बीच एक व्यक्ति ने यह कहकर सारा सामान फेंक दिया कि धर्मशाला के सामने दुकान मत लगाना और भविष्य में दुकान लगाई तो बहुत मारूंगा। विमलेश ने नामजद कर तहरीर दी है।
एक अन्य घटना में मोहम्मदी रोड पर सेठानी अहाता के मालिक मेहरोत्रा सेठ की दुकान में मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले इमरान अंसारी का सामान तीन महिलाओं और पांच छह लोगों ने ये कहकर फेंक दिया कि दुकान उनकी है। दुकान पर ताला भी डाल दिया। घटना के समय इमरान का पुत्र दुकान पर बैठा था। इमरान ने लखीमपुर से वापस आकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उसने भी कोतवाली में तहरीर दी है।