{"_id":"121-105863","slug":"Lakhimpur-105863-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ, नतीजा सिफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ, नतीजा सिफर
Lakhimpur
Updated Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शहर के बीचोबीच शनिवार को सरेशाम दाल व्यापारी से लूट का मामला
खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला संकटा देवी निवासी दाल व्यापारी रमेश गुप्ता से शनिवार को सरेशाम लाखों की लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया है, साथ ही कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। बता दें कि दाल व्यापारी रमेश गुप्ता से शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे छह सशस्त्र बदमाशों ने तीन लाख रुपये नगद और करीब एक लाख के जेवर लूट लिए थे, पुलिस ने शनिवार को रातभर बदमाशों की तलाश में दबिश दीं, अधिकारियों के मुताबिक दो-तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है, इस मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है। हालांकि अभी कहीं से सफलता मिलती नहीं दिख रही है। इस घटना में पुलिस की पूरी जांच सर्विलांस और संदिग्ध लोगों से पूछताछ के आधार पर चल रही है, पुलिस को उम्मीद है कि लूटे दो मोबाइलों की लोकेशन सर्विलांस के जरिए ट्रेस कर बदमाशों को आसानी से पकड़ा जा सकता है।
--
लोकल बदमाशों ने ही दिया घटना को अंजाम!
दाल व्यापारी से तमंचे के बल पर नगदी और जेवर लूटने की घटना को लोकल बदमाशों ने ही अंजाम दिया है, पुलिस की शुरुआती छानबीन से यहीं लगता है, क्योंकि पुलिस ने अभी तक जिन संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है वे यहीं के रहने वाले बताए जा रहे हैं, एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटनाक्रम और बदमाशों की गतिविधियों से तो फिलहाल यहीं लगता है।
--
आनंद शाही बने सदर कोतवाली के इंचार्ज
दाल व्यापारी से लाखों की लूट के मामले में शहर कोतवाल प्रबल प्रताप सिंह को हटाकर उनकी जगह एसपी अरविंद सेन ने सीतापुर जनपद से यहां भेजे गए एसआई आनंद शाही को सदर कोतवाली का नया इंचार्ज बनाया है, शाही थाना हरगांव में तीन साल तक तैनात रहे हैं। जिले में आमद कराने के बाद आनंद शाही ने शनिवार की रात ही पदभार ग्रहण कर लूट मामले में छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
--
चंदनचौकी भेजा गया संकटा देवी का सिपाही
दाल व्यापारी से लूट की घटना के बाद संकटा देवी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही जेडी सिंह की रवानगी इंडो-नेपाल बॉर्डर पर स्थित चंदन चौकी कोतवाली कर दी गई है, बताते हैं सट्टा प्रकरण में सिपाही की मिलीभगत की शिकायत के बाद उसका तबादला चंदन चौकी किया गया था, इसी आरोप में चंदन चौकी भेजे गए संकटा देवी के ही दो अन्य सिपाहियों की रवानगी अभी नहीं की गई है।
--
पीड़ित व्यापारी की हालत बिगड़ी
सीने पर तमंचा रखे जाने और हाथापाई कर लाखों की लूट की घटना से दहशतजदा दाल व्यापारी रमेश गुप्ता की रविवार को हालत बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टर को घर पर ही बुला कर जांच कराई गई। परिवारीजनों के मुताबिक व्यापारी का ब्लडप्रेशर बढ़ा हुआ है लेकिन हालत ठीक है।
--
बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश
शहर में व्यापारी की दुकान में इस तरह घुसकर लूट करना यह साबित करता है कि बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं है, व्यापारी समाज यह रवैया कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
-संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कंछल गुट
--
दुकान पर बैठे व्यापारी को तमंचा दिखाकर सरेशाम लूटने की घटना से पता चलता है कि व्यापारी कितना असहाय और असुरक्षित है, कानून-व्यवस्था चरमरा गई है।
-राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष मिश्रा गुट
--
सर्राफ से बस में लाखों के जेवरों की लूट और अब सरेशाम बाजार में ऐसी घटना से सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़ा हो गया है, व्यापार करना भी मुश्किल भरा हो गया है।
-अनिल गुप्ता, अध्यक्ष सर्राफा कमेटी
--
व्यापारी समाज पुलिस की कार्रवाई पर नजर रख रहा है, हालांकि सुरक्षा संबंधी दावे खोखले साबित हो रहे हैं, जल्द कोई कार्रवाई न होने पर रणनीति बनाई जाएगी।
-उमेश शुक्ला, नगर महामंत्री व्यापार मंडल
--
कोट..
घटना के खुलासे के लिए पुलिस काफी प्रयास कर रही है, कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर छानबीन की जा रही है, उम्मीद है जल्द इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
-अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी