{"_id":"121-104751","slug":"Lakhimpur-104751-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन से 50 हजार लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन से 50 हजार लूटे
Lakhimpur
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
निघासन। ढखेरवा-लखीमपुर रोड पर दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार होकर आए छह सशस्त्र बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को जख्मी कर 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने इनमें से दो बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल है। पुलिस ने बदमाशों की पिटाई से घायल सेल्समैन को स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए भेजा है। पुलिस ने देर शाम तक दिनदहाड़े हुई लूट की रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी।
कस्बा ढखेरवा के लखीमपुर रोड पर स्थित वर्मा फ्यूल सेंटर पर परमेश्वरीपुरवा निवासी सेल्समैन रूपनरायन शुक्रवार की दोपहर गाड़ियों में तेल भर रहा था। करीब तीन बजे दो बाइक पर सवार छह लोग आए और रूपनरायन से बाइक में पेट्रोल डालने को कहा। अन्य गाड़ियों के जाने तक वह लोग इंतजार करते रहे। उसके बाद बदमाशों ने बिना पेट्रोल डलवाए रूपनरायन को पकड़ लिया और उसकी लाठियों से पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया। रूपनरायन को चिल्लाता हुआ देखकर पेट्रोल पंप पर मौजूद राहुल मिश्रा समेत कई लोग दौड़ आए। लोगों को आता देखकर बदमाश रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए, थैले में करीब 50 हजार रुपये थे। पुलिस ने दिनदहाड़े हुई इस घटना में देर शाम तक रिपोर्ट नहीं लिखी, पुलिस का कहना था कि उसे अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं एसओ निघासन रामकुमार यादव ने दावा किया कि लूट में शामिल दो बदमाशों को पकड़ लिया गया है, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।