{"_id":"5b0e8fe34f1c1b916e8b5551","slug":"91527680995-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर जा रहे किसान की कंटेनर की टक्क्रर से मौत।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर जा रहे किसान की कंटेनर की टक्क्रर से मौत।
Updated Wed, 30 May 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 30एलकेएचपी751 हादसे के बाद खाई में पलटे कंटेनर और ट्रैक्टर ट्रॉली।
30एलकेएचपी751
ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लेकर जा रहे किसान की कंटेनर की टक्कर से मौत
उचौलिया। हाईवे पर मोहीउद्दीनपुर चौराहे के पास बुधवार तड़के गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में सीतापुर की ओर से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनो वाहन खाई में पलट गए।
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव दूल्हापुर किसान निवासी 30 वर्षीय हरिपाल कुशवाहा बुधवार तड़के ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना भरकर हरदोई जिला की लोनी चीनी मिल जा रहा था। रास्ते में करीब पांच बजे उचौलिया जेबीगंज के बीच मोहीउद्दीनपुर चौराहे के पास उसका टैक्टर खराब हो जाने पर वह टैक्टर ट्रॉली खड़ी कर जमीन पर लेट गया। इसी दौरान सीतापुर की ओर से पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुये कंटेनर और ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर हरिपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।