{"_id":"5f05fc6d8ebc3e639b71fd53","slug":"91-09-lakhs-to-be-recovered-from-nine-sacked-teachers-lakhimpur-news-bly4120535191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बर्खास्त शिक्षकों से 91.09 लाख की होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ बर्खास्त शिक्षकों से 91.09 लाख की होगी रिकवरी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा कर बने शिक्षकों की बर्खास्तगी किए जाने के बाद वेतन की रिकवरी होनी है, जिसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग ने बर्खास्त हुए नौ शिक्षकों से 91,09,873 रुपये वसूले जाने की कार्रवाई तेज कर दी है। बीएसए ने संबंधित बर्खास्त शिक्षकों को नोटिस जारी करके एक सप्ताह में धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद धनराशि जमा न करने वालों के खिलाफ आरसी जारी करके भू-राजस्व की भांति वसूली की जाएगी।
बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि नौ बर्खास्त शिक्षकों से वेतन वसूली के लिए आगणन तैयार कराए गए हैं। धौरहरा के प्राथमिक विद्यालय शहबाजपुर से बर्खास्त शिक्षक संदीप कुमार सिंह से 5,82,733 रुपये, पसगवां के प्राथमिक विद्यालय मुड़िया चूड़ामणि से बर्खास्त शिक्षक सुमित वर्मा से 17,36,795 रुपये, मितौली के प्राथमिक विद्यालय मिन्नापुर के बर्खास्त शिक्षक रणधीर सिंह से 7,11,495 रुपये, मितौली के ही प्राथमिक विद्यालय कस्ता की बर्खास्त शिक्षक तनवीर कौसर से 2,39,097 रुपये, रमियाबेहड़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय कफारा के बर्खास्त शिक्षक अचल त्रिपाठी से 16,58,191 रुपये, ईसानगर के प्राथमिक विद्यालय सरावल के बर्खास्त शिक्षक विष्णु कुमार से 17,98,526 रुपये, ईसानगर के प्राथमिक विद्यालय पकरिया के बर्खास्त शिक्षक शशिकांत वत्स से 10,53,333 रुपये, निघासन के प्राथमिक विद्यालय बदालपुरवा के बर्खास्त शिक्षक आलोक यादव से 10,54,083 रुपये, निघासन के ही प्राथमिक विद्यालय मिठुई के बर्खास्त शिक्षक शैलेंद्र सिंह से 2,75,620 रुपये की रिकवरी की जानी है।