Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   80 kg difference in sugarcane weight angers farmers

Lakhimpur Kheri News: गन्ने की तौल में 80 किलो का अंतर, भड़के किसान

Wed, 18 Nov 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
80 kg difference in sugarcane weight angers farmers
बरवर। बरवर ए गन्ना सेंटर पर धर्मकांटे के वजन में 80 किलो का अंतर मिलने पर किसानों ने घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा किया और तौल बंद करा दी। सूचना पर पहुंचे जोनल इंचार्ज ने किसानों को समझाया और धर्मकांटे की जांच कराई। इसके बाद दोबारा तौल शुरू हुई।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक, गन्ने से लदे ट्रक और एक ट्रॉली के वजन में 80 किलो का अंतर मिला था। इसे घटतौली मानते हुए उन्होंने विरोध जताया। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर एंड डिस्टलरी, अजबापुर के केन हेड प्रमोद कुमार ने बताया कि धर्मकांटे में तकनीकी गड़बड़ी थी। कांटा-बांट से तौल कराकर किसान को संतुष्ट किया गया है। अब तौल को लेकर कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान किसान हरगोविंद, सतीश कवि, महात्मा कृष्णचंद, त्रिभुवन नाथ मिश्रा और रामलखन अग्निहोत्री सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed