फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हाथियों के साथ आए महावत कर्नाटक रवाना

हाथियों के साथ आए महावत कर्नाटक रवाना

Tue, 29 May 2018 05:44 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
हाथियों के साथ आए महावत कर्नाटक रवाना
हाथियों के साथ आए महावत कर्नाटक रवाना
विज्ञापन

दी गई भावभीनी में विदाई, भावुक हो उठे महावत
29एलकेएच 503
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क से दस हाथियों के साथ आए सभी 12 महावत वापस चले गए हैं। इनमें से पांच महावत पहले ही वापस जा चुके थे। बाकी बचे सात महावत मंगलवार को कर्नाटक के लिए रवाना हुए। सोमवार शाम इन महावतों को शानदार विदाई पार्टी दी गई। दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक ने उन्हें प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया। हाथियों से विदा लेते समय महावतों की आंखें नम हो गईं। हाथी भी उदास नजर आए।
कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क से दुधवा के लिए 10 हाथी लाए गए थे। इनके साथ 12 महावत भी कर्नाटक से आए थे। यह महावत दुधवा नेशनल पार्क के महावतों के साथ मिलकर हाथियों को प्रशिक्षित कर रहे थे। सोमवार शाम दी गई विदाई पार्टी में दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक महावीर कौजलगि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्नाटक रवाना होते समय जब इन महावतों ने हाथियों से विदा ली तो उनकी आंखें नम हो गईं। हाथी भी अपने साथियों से विदा लेकर उदास नजर आए। मंगलवार को कर्नाटक वापस लौटने वाले महावतों में मोहम्मद हिच, रिजवान, अनप्पा, सेफ हुसैन, मंजूनाथ, जेके गणेश और कलीम पासा शामिल रहे। विदाई देने वालों में वन्यजीव प्रतिपालक डीके चतुर्वेदी, मैलानी रेंजर नसीम अहमद, डिप्टी रेंजर पतिराज बाबू, गणेश शंकर शुक्ल, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अवतार सिंह राणा आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed