फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दो साल से सूखा पड़ा कैनल नहीं हो पा रही सिंचाई

दो साल से सूखा पड़ा कैनल नहीं हो पा रही सिंचाई

Sun, 20 May 2018 06:00 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
दो साल से सूखा पड़ा कैनल नहीं हो पा रही सिंचाई
20 एलकेएच 12
विज्ञापन


दो साल से सूखी है नहर नहीं हो पा रही सिंचाई


अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। खीरी नहर ब्रांच से जुड़ा बरौला रजबहा लंबे अरसे से पानी को तरस रहा है। आलम यह है कि नहर में सिल्ट और झाड़ खंझाड़ जमा हो गया है। पानी न होने से फसलों की सिंचाई नही हो पाती। किसानों ने अधिकारियों से लेकर विधायक के सामने भी यह समस्या रखी पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे नाराज किसान अधिशाषी अभियंता दफ्तर पहुंचे और तत्काल नहर में पानी की मांग कर शिकायती पत्र दिया।

फूलबेहड़ और बिजुआ ब्लॉक के जोधपुर, मुडिय़ा, पूजागांव, मनठुपुरवा, गुजारा, सिसौरा आदि गांवों के दर्जनों किसानों ने बताया कि बरौला कैनल में पिछले करीब दो साल से पानी नही मिल रहा है। नहर में पानी न होने से फसलों की सिंचाई नही हो पाती है। अन्य संसाधनों से सिंचाई करने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि गेट कीपर से लगाकर जेई तक से कई बार पानी देने की मांग की पर कोई नतीजा नहीं निकला। लखहाभूड़ के ग्राम प्रधान सुभाष मिश्रा, पूजागांव निवासी श्रीकांत शुक्ला, प्रमोद आदि ने अधिशाषी अभियंता को पत्र भेजकर नहर में पानी देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed