{"_id":"5bcb366abdec226d0679c419","slug":"61540044394-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद केंद्र किसानों के लिए बने छलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद केंद्र किसानों के लिए बने छलावा
Updated Sat, 20 Oct 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के लिए छलावा बने धान खरीद केंद्र
जितिन प्रसाद ने मैगलगंज में लिया धान खरीद का जायजा
20एलकेएच 10
अमर उजाला ब्यूरो
मैगलगंज। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि जिले में धान खरीद केंद्र किसानों के लिए छलावा है। धान क्रय केंद्रों पर किसानों से धान सीधे खरीदने का प्रावधान है, लेकिन जिले में अभी तक किसी भी धान खरीद केंद्र पर किसानों से सीधे धान की खरीद नहीं हो रही है। बिचौलिए आकर किसानों से कम दामों में धान खरीदकर धान क्रय केंद्रों पर बेंच रहे हैं।
जितिन प्रसाद ने मैगलगंज मंडी समिति में धान खरीद का जायजा लेने के बाद किसानों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी जिले में अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। कोई भी अधिकारी जिले के धान खरीद केंद्रों के बारे में स्पष्ट बताने से कतरा रहा है। सभी अधिकारी धान खरीद केंद्रों की सूची तो दिखा रहे हैं लेकिन खरीददारी किसानों से किस तरह से हो रही है यह बताने में असमर्थ हैं। वास्तव में धान खरीद केंद्र किसानों के साथ छलावा साबित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल बेचने के लिए बाजारों में परेशान घूम रहा है। उसे सरकारी समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। बाजारों में खरीद केंद्रों पर बिचौलियों का बोलबाला है। इन्हीं बिचौलियों से ही खरीद केंद्र के कर्मचारी अनाज की खरीद करते हैं। किसानों की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य न मिल पाने से किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने लिधियाई, कुकुरगोती, हर्रहा, पिपरी अजीज, फरिया, कतरी, बाईकुआं समेत एक दर्जन गांवों में सभाएं कीं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, कस्ता विधानसभा प्रभारी सुजीता कुमारी, नवीन पांडेय, सुशील शुक्ला आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।