फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुरुष वर्ग में आशीष, महिला में सुधा अव्वल

पुरुष वर्ग में आशीष, महिला में सुधा अव्वल

Mon, 25 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में आशीष, महिला में सुधा अव्वल
पुरुष वर्ग में आशीष, महिला में सुधा अव्वल - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रारंभ हुई तीन दिवसीय पंचम अंतरजनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को डीएम आकाश दीप और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने किया। प्रतियोगिता में दस जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
पुलिस लाइन के मैदान में डीएम आकाशदीप और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों के अलावा एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ धौरहरा निष्ठा उपाध्याय, एसओ नीमगांव संजय कुमार सिंह, एसओ खीरी आलोक मणि त्रिपाठी आदि ने भी निशाना साधा। लखनऊ जोन की रायबरेली, अमेठी, सीतापुर लखनऊ और खीरी की टीमों में शामिल महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 30 मीटर की प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में लखनऊ के आशीष 99 अंक पाकर पहले स्थान पर रहे। आकाश चौधरी 88 अंक पाकर द्वितीय और मोहम्मद असलम 79 अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में रायबरेली की सुधा वर्मा 29 अंक पाकर पहले, लखनऊ की ज्योति 21 अंक पाकर दूसरे और रंजीत कौर छह अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक महेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआई फूलचंद ने बताया कि प्रतियोगित तीन दिनों तक चलेगी। प्रतियोगिता में फैजाबाद, सुल्तानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सीतापुर, लखनऊ, खीरी की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान सीओ सिटी आरके वर्मा, सदर कोतवाल दीपक शुक्ल, एसओ फरधान शिवानंद यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एसपी पीआरओ अशोक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed