Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   50 years of Dudhwa, tourists will be introduced to the heritage of the forest

Lakhimpur Kheri News: दुधवा के 50 साल, जंगल की विरासत से रूबरू होंगे सैलानी

Wed, 18 Nov 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
50 years of Dudhwa, tourists will be introduced to the heritage of the forest
दुधवा में शावकों संग अठोलियां करती बा​घिन। स्रोत : वन विभाग।
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज। दुधवा नेशनल पार्क के 50 साल के सफर और वन्यजीव संरक्षण की उपलब्धियों से इस पर्यटन सत्र में भारतीय और विदेशी सैलानी रूबरू होंगे।
विज्ञापन

गोल्डन जुबली थीम पर शुरू हुए पर्यटन सत्र में पार्क के स्वर्णिम इतिहास और सुनहरी यादों को पर्यटकों के सामने रखा जा रहा है। फरवरी में पार्क की 50वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन की तैयारी है। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बारासिंगा के संरक्षण के उद्देश्य से फरवरी 1977 में दुधवा नेशनल पार्क की स्थापना की गई थी। आज भी यहां देश के अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में बारासिंगा की संख्या काफी अधिक है। इनके अलावा हिरनों की चार अन्य प्रजातियां भी पाई जाती हैं, जो दुधवा की विशिष्ट पहचान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दशक के सफर में पार्क ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 1984 में एक सींग वाले गैंडों को उनकी पुरानी प्राकृतिक धरती पर फिर से बसाने के लिए गैंडा पुनर्वासन योजना शुरू की गई। इसे दुनिया में अपनी तरह का पहला अभिनव प्रयोग बताया गया, जो सफल रहा। इसके बाद बाघों के संरक्षण के उद्देश्य से वर्ष 1988 में दुधवा को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया गया। इससे पहले वर्ष 1958 में सोनारीपुर रेंज को वन्यजीव विहार घोषित किया गया था।
मौजूदा समय में दुधवा में बाघों की संख्या 150 से अधिक हो गई है। तेंदुओं का कुनबा भी लगातार बढ़ रहा है। दुधवा की जैव विविधता में दुर्लभ बंगाल फ्लोरिकन पक्षी, पत्तियों पर रहने वाला ट्री फ्रॉग, ग्राउंड ऑर्किड पौधा, मगरमच्छ और सैकड़ों प्रजातियों की मछलियां शामिल हैं। यहां की बड़ी-बड़ी झीलों में देशी और प्रवासी पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं।

-------------
इस साल दुधवा नेशनल पार्क की 50वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। पर्यटन सत्र की थीम भी गोल्डन जुबली रखी गई है। इसके तहत सैलानियों को दुधवा के स्वर्णिम इतिहास और सुनहरी यादों से रूबरू कराया जा रहा है।
-डॉ. एच. राजामोहन, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed