फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   48 convicted in crimes against women, 123 victims helped

Lakhimpur Kheri News: महिला अपराधों में 48 दोषियों को सजा, 123 पीड़िताओं की मदद

Tue, 11 Aug 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
48 convicted in crimes against women, 123 victims helped
लखीमपुर खीरी। महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों में कार्रवाई को लेकर खीरी पुलिस ने अभियान चला रखा है। पुलिस की प्रभावी पैरवी से 35 मुकदमों में 48 दोषियों को न्यायालय से सजा दिलाई गई। इन मामलों में कुल 4.51 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि महिला अपराधों से पीड़ित 123 महिलाओं और बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई कोष से 4.34 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कराकर उपलब्ध कराई गई। वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से 1,866 पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा और काउंसलिंग कराकर सुरक्षित घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जिले के सभी 29 थानों में 1,60,983 महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला हेल्प डेस्क पर मिले 8,492 प्रार्थना पत्रों में से 8,413 का निस्तारण किया गया। पारिवारिक काउंसलिंग व्यवस्था के तहत 4,419 मामलों में काउंसलिंग की गई, जिनमें 3,210 पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन मजनू के दौरान 1,311 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए। अभियान में 1,943 मनचलों और अराजक तत्वों की चेकिंग की गई। इनमें 1,913 को चेतावनी दी गई, जबकि चार आरोपियों के खिलाफ पांच गिरफ्तारियों समेत अभियोग दर्ज किए गए। इसके अलावा 13 लोगों पर गुंडा और निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने 41 गुमशुदा बालिकाओं और 724 पीड़िताओं को तलाशा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed