{"_id":"61e319c44cda1218b5285f04","slug":"42-911-young-voters-will-vote-for-the-first-time-in-the-assembly-elections-lakhimpur-news-bly4726518120","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में 42911 युवा वोटर पहली बार करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में 42911 युवा वोटर पहली बार करेंगे मतदान
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में 42,911 युवा वोटर पहली बार करेंगे मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुरखीरी। आने वाले विधानसभा चुनाव में 42911 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। यह युवा 18 से 19 वर्ष के हैं। सबसे ज्यादा युवा मतदाताओं की संख्या गोला विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम धौरहरा में हैं। इन युवा मतदाताओं के नाम पहली बार मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। ये युवा मतदाता इसलिए भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गए हैं क्योंकि राजनीतिक दल युवाओं पर सबसे ज्यादा फोकस कर रहे हैं।
पिछले महीनों में चलाए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 42911 युवा मतदाता वोटर लिस्ट में दर्ज हुए हैं। विधानसभावार युवा मतदाताओं संख्या पर गौर करें तो पलिया में 4670, निघासन में 5512, गोला में 8679, श्रीनगर में 4490, धौरहरा में 3982, लखीमपुर में 6166, कस्ता में 4998 और मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में 4414 ऐसे युवा मतदाता हैं जो इस चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे।
मतदाताओं में जेंडर रेशियो की बात करें तो जिले का औसत 1000 पुरुषों पर 875 महिलाओं का है। इसमें गोला विधानसभा क्षेत्र का सबसे अच्छा है। यहां 1000 पुरुषों पर 899 महिला मतदाता है। पलिया का 889, निघासन का 851, श्रीनगर का 872, धौरहरा का 853, लखीमपुर का 883, कस्ता का 877 और मोहम्मदी का 868 है। इस तरह निघासन का सबसे कम है यहां 1000 पुरुषों पर सिर्फ 851 महिला मतदाता हैं। पहले जिले का जेंडर रेशियो 861 था जो अब बढ़कर 875 हो गया है। खीरी जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1495089 के सापेक्ष 1307623 महिला मतदाता हैं।