फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ब्लड बैंक के एलटी पर गिरी डीएम की गाज, हुआ तबादला

ब्लड बैंक के एलटी पर गिरी डीएम की गाज, हुआ तबादला

Sat, 05 Aug 2017 04:27 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
ब्लड बैंक के एलटी पर गिरी डीएम की गाज, हुआ तबादला

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 23 जुलाई को प्रसूता के घरवालों को ब्लड दिलाने के लिए पहुंचे व्यापारी नेता के साथ एलटी को अभद्रता करना महंगा पड़ गया। व्यापारी नेता की शिकायत पर वहां पहुंचे डीएम ने एलटी को फटकार लगाई और उसके रवैये से नाराज डीएम ने सीएमओ को उसका तबादला करने के निर्देश दिए थे। इस पर सीएमओ ने उसका तबादला पसगंवा सीएचसी कर दिया है।

बता दें कि चलें कि एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती मोहम्मदी के गुरैला गांव निवासी प्रसूता हुस्नजहां को ब्लड की जरूरत थी। उसके घरवाले ब्लड लेने के लिए ब्लड बैंक गए थे, लेकिन मौजूद स्टाफ ने उनसे सीधे मुंह बात भी नहीं की। सूचना पर व्यापारी नेता अनिल शुक्ला भी ब्लड बैंक गए थे। व्यापारी नेता का कहना था कि ब्लड बैंक के एक कमरे में बेड पर लेटे एलटी इंद्रजीत ने उनसे भी सीधे मुंह वार्ता नहीं की और ब्लड देने में आनाकानी करने लगे। इससे नाराज हुए व्यापारी नेता ने इसकी सूचना डीएम को दी थी। जिस पर डीएम आकाशदीप ने स्वयं मौके पर पहुंचकर एलटी इंद्रजीत से पूछताछ की। एलटी के बातचीत के रवैये से नाराज हुए डीएम ने सीएमओ को इंद्रजीत का तबादला करने और संविदा कर्मी रवि श्रीवास्तव को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। संविदाकर्मी की उस समय ड्यूटी ना होने के कारण उस पर कार्रवाई ना करते हुए सीएमओ ने एलटी इंद्रजीत का तबादला पसगंवा सीएचसी के लिए कर दिया है। हालांकि अभी तक उन्हें रिलीव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed