फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पहाड़ों पर हो रही बरसात से सुहेली व शारदा नदियां बढ़ी

पहाड़ों पर हो रही बरसात से सुहेली व शारदा नदियां बढ़ी

Fri, 04 Aug 2017 04:08 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बरसात से सुहेली व शारदा नदियां बढ़ी
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। पहाड़ों पर लगातार हो रही बरसात और इलाके में छुटपुट वर्षा से शारदा और सुहेली नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सुहेली ने जहां पीपी नाला में पानी का बहाव तेज कर दिया है वहीं शारदा नदी ने भी चौरी व खालेपुरवा में जमीनों का कटान बढ़ा दिया है। नदी कटान करते-करते खेतों की तरफ बढ़ने लगी है। जिससे ग्रामीणों के चेहरों पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।
विज्ञापन

केन्द्रीय जल आयोग के जेई अतुल कुमार पचौरी ने बताया कि शारदा नदी अभी स्थिर है लेकिन नदी लगातार घट-बढ़ रही है जिससे उसके आवेग से खेतों में पानी भर रहा है। बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे नदी का जलस्तर 154.530 पर स्थिर था। शारदा नदी का जलस्तर घटने-बढ़ने के कारण नदी ने इमलिया फार्म, दौलतापुर, कचनारा, बोझवा आदि के निचले इलाकों को जलमग्न करते हुए खेतों की ओर अपना रूख कर लिया है। जबकि मझगईं क्षेत्र के चौरी व खालेपुरवा में भी नदी ने भूमि कटान तेज कर दिया है। जिससे ग्रामीणों के चेहरों पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। नदी ने खालेपुरवा में जितेन्द्र सिंह के खेत को अपना निशाना बनाना शुरू किया है जबकि चौरी में कई किसानों की फसलें नदी ने काट दी हैं। शारदा नदी के साथ-साथ सुहेली का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। सुहेली नदी के संपर्क नाला पीपी में पानी बढ़ गया है, जिससे उसका बहाव तेज हो गया है। दुधवा रोड के दोनों किनारों में नदी का पानी काफी तेज बहाव के साथ बह रहा है। एक जगह तो सड़क को भी पानी ने हल्का से काट दिया है लेकिन अभी स्थिति यहां पर सही बनी हुई है। उधर शारदा व सुहेली नदियों का जलस्तर बढ़ने से इन इलाकों में पड़ने वाले ग्रामीणों में बैचेनी बढ़ गई है। निचले इलाकों में रह रहे ग्रामीणों ने पलायन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed