फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   40 houses burnt to ashes due to short circuit caused by fire in solar panel in lakhimpur

सोलर पैनल से शार्ट सर्किट: लखीमपुर के ईसानगर में आग से 40 घर जलकर राख, पीड़ितों के लिए तिरपाल की हुई व्यवस्था

Sun, 06 Apr 2025 08:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 06 Apr 2025 08:16 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर किसी तरह काबू पाया। मौके पर तहसीलदार आदित्य विशाल पहुंचे और अग्निकांड पीड़ित परिवारों को फौरी तौर पर लंच पैकेट और तिरपाल की व्यवस्था की।

विज्ञापन
40 houses burnt to ashes due to short circuit caused by fire in solar panel in lakhimpur
धू-धूकर जलते घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के चकदहा गांव में सोलर पैनल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों में 40 घर जलकर राख हो गए। आग से भारी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


गांव चकदहा में रविवार शाम सोलर पैनल से शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे भगाना पत्नी भरोसे का घर जलने लगा। इसकी चपेट में आने से बंटू, रामकिशोर, राजिन्दर, रामसागर, राममिलन, ओमकार, हरिनाम, दिनेश, सोबरन, अखिलेश, मैकिन, पराना, घनश्याम, रामू, पप्पू, सरजू, छत्रपाल, भारत, पृथ्वी पाल आदि 40 लोगों के घर जलकर राख हो गए। वही सोबरन की एक लाख की नकदी और सुकई व रामू के पम्पिंग सेट, राम प्रकाश की ट्राली सहित लाखों का घरेलू सामान जल गया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर किसी तरह काबू पाया। मौके पर तहसीलदार आदित्य विशाल पहुंचे और अग्निकांड पीड़ित परिवारों को फौरी तौर पर लंच पैकेट और तिरपाल की व्यवस्था की। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया लेखपाल सहित टीम भेज कर राहत सामग्री दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed