फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   360 elderly and 191 disabled people will vote sitting at home

Lakhimpur Kheri News: 360 बुजुर्ग और 191 दिव्यांग घर बैठे करेंगे मतदान

Sat, 04 May 2024 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
360 elderly and 191 disabled people will vote sitting at home
लखीमपुर खीरी। जनपद के 551 मतदाता बूथ पर नहीं, बल्कि घर बैठे ही मतदान करेंगे। इसमें 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। इन्हें बूथ तक जाने की जरूरत नहीं है। टीम इनके घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराएगी।
विज्ञापन

जनपद की दोनों लोकसभा सीट पर करीब 28 लाख वोटर हैं। इसमें दोनों सीटों पर 21526 दिव्यांग वोटर हैं। 21839 मतदाता बुजुर्ग हैं, जो 85 साल के ऊपर हैं। चलने में असमर्थ हैं। इसमें 360 बुजुर्ग और 191 दिव्यांग मतदाता घर बैठे अपना मतदान करेंगे। खीरी सीट के 150 बुजुर्ग और 96 दिव्यांग व धौरहरा सीट से 210 बुजुर्ग और 95 दिव्यांग मतदाता हैं। चुनाव आयोग की व्यवस्था है कि जो लोग बूथ पर जाने में असमर्थ हैं, उनके घर जाकर मतदान कराया जाए। सर्वे कराकर इन पोस्टल बैलेट से मतदान करने वालों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन


एडीएम संजय सिंह ने बताया कि दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के वोट छह, सात और आई मई को डलवाएं जाएंगे। उनके घर पोलिंग पार्टियों के अलावा माइक्रो ऑर्ब्जवर, पुलिस फोर्स, वीडियोग्राफर आदि भी साथ रहेंगे। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में पोस्टल बैलट रखे जाएंगे। मतगणना में उनकी गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed