{"_id":"6526eebbf980fdedee04ef84","slug":"34th-provincial-sports-competition-kuldeep-and-tanu-first-in-3000-meter-race-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-7456-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"34वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता: 3000 मीटर की दौड़ में कुलदीप और तनु प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता: 3000 मीटर की दौड़ में कुलदीप और तनु प्रथम
विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम पर चक्का फेंक प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी
लखीमपुर खीरी। विद्याभारती के विद्यालयों की प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन हर्डल, चक्का फेंक, त्रिकूद सहित 3000 व 400 मीटर की दौड़ हुई। तीन हजार मीटर की दौड़ में अंबेडकरनगर के कुलदीप और लखीमपुर की तुन प्रथम विजेता रहीं।
शिक्षक आशीष मोहन बाजपेई ने बताया कि लालपुर स्टेडियम में आयोजित 34वीं प्रांतीय प्रतियोगिताओं में बुधवार को तरुण वर्ग बालक की 400 मीटर हर्डल रेस में बाराबंकी के शिव यादव एवं बालिका वर्ग में अंबेडकर नगर की साक्षी पटेल प्रथम रहीं। किशोर वर्ग की चक्का फेंक में लखनऊ की कृतिका एवं लखीमपुर के गणेश कुमार विजेता रहे। तरुण वर्ग की चक्का फेंक में लखनऊ की जुनेरा खान प्रथम व लखीमपुर के दीपक प्रथम रहे।
किशोर वर्ग की त्रिकूद प्रतियोगिता में लखीमपुर के आलोक यादव व प्रतिष्ठा यादव प्रथम रहीं। तरुण वर्ग की त्रिकूद में बालक वर्ग से लखीमपुर के आशू प्रथम रहे। तरुण वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से अंबेडकर नगकर के कुलदीप और बालिका वर्ग में लखीमपुर की तनु प्रथम रही। उधर, बालिका वर्ग की चक्का फेंक में गाेंडा की लवी वर्मा व बालक वर्ग में बाराबंकी के आदित्य प्रथम रहे।
विज्ञापन
किशोर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अंबेडकर नगर के शिवम व बालिका वर्ग में सीतापुर की मनीषा देवी विजेता रहीं। विजेताओं को प्रदेश निरीक्षक अवध प्रांत राम जी सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संभाग निरीक्षक सीतापुर सुरेश सिंह, अमरीश और प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह सहित लखीमपुर संकुल के समस्त प्रधानाचार्य एवं स्टाफ मौजूद रहा।