फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   2294 beneficiaries found dead in annual verification, pension stopped

Lakhimpur Kheri News: वार्षिक सत्यापन में 2294 लाभार्थी मिले मृतक, रोकी पेंशन

Sat, 21 Jun 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 21 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
2294 beneficiaries found dead in annual verification, pension stopped
लखीमपुर खीरी। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से कराए गए वार्षिक सत्यापन में 2294 बुजुर्ग लाभार्थी मृत पाए गए। विभाग ने सभी की पेंशन तत्काल प्रभाव से रोक दी है। इधर, विभाग ने 1600 लोगों की नई पेंशन स्वीकृत की है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण विभाग से बुजुर्गों को पेंशन दी जाती है। प्रत्येक माह एक हजार रुपये के हिसाब से तीन माह की एक साथ तीन हजार रुपये लाभार्थी के खाते में भेजे जाते हैं।जनवरी, फरवरी और मार्च की पेंशन जारी हो चुकी है। अब अप्रैल, मई, जून की धनराशि आनी है। इससे पहले विभाग ने लाभार्थियों का सत्यापन कराया, जिसमें 2294 लोग मृतक पाए गए। एडीओ समाज कल्याण ने ब्लाॅकवार अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपी। इसके बाद विभाग ने सभी मृतकों की पेंशन रोक दी।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1600 नए लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि लाभार्थियों का हर वर्ष सत्यापन कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed