फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   22 families rendered homeless in a massive fire, goods worth lakhs gutted in ashes

Lakhimpur Kheri News: भीषण आग में 22 परिवार बेघर, लाखों का सामान जलकर राख

Sun, 05 Apr 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
22 families rendered homeless in a massive fire, goods worth lakhs gutted in ashes
धौरहरा। क्षेत्र के गांव अकठी में शनिवार शाम लगी भीषण आग ने 22 परिवारों को बेघर कर दिया। आग में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि स्वामी दयाल के घर में अज्ञात कारणों से आग लगी, जो तेज हवा के चलते तेजी से फैल गई और आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

आग की चपेट में आकर डरर्रे, खोदे, चुन्ने, डींगुर, केशवराम, कल्लू, रामू, डाकचंद, गज्जू, चुन्ना, छोट्टन, झब्बू, भगौती और पम्मू समेत कुल 22 लोगों के घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और अन्य सामान भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार बीरेंद्र यादव और हल्का लेखपाल पुष्पराज शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत के तौर पर राशन और तिरपाल वितरित किए जा रहे हैं, साथ ही अहेतुक सहायता भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed