{"_id":"5b0d4a974f1c1bb16e8b527f","slug":"21527597719-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से कई घरों में फुकें उपकरण, दीवारें दरकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से कई घरों में फुकें उपकरण, दीवारें दरकीं
Updated Tue, 29 May 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से कई घरों के उपकरण फुंके, दीवारें दरकीं
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र के गांव इंदर नगर में बिजली गिरने से कई घरों में बिजली उपकरण फुंक गए। गांव का ट्रांसफार्मर जल गया और कई घरों की दीवारें भी दरक गईं। इससे लोग दहशत में आ गए। ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में अंधेरा छा गया।
गांव इंदर नगर निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह परिवार समेत घर में सोमवार की रात सो रहे थे। आधी रात आसमान में कड़की बिजली उनके घर की छत और दीवार पर गिर गई, जिससे घर की बिजली वायरिंग और उपकरण फुंक गए। यकायक हुई घटना से परिवार के लोग दहशत में आ गए। गांव के एक मंदिर पर भी बिजली गिरी, जिससे मंदिर में भी नुकसान हुआ है। लखवीर सिंह, सतनाम सिंह, कश्मीर सिंह, राजवीर सिंह के घर भी बिजली ने कहर बरपाया। बिजली गिरने से इन ग्रामीणों के मकानों की की दीवारें भी चटक गईं। बिजली उपकरण फुंक गए।