{"_id":"5a3920e44f1c1b156b8bd471","slug":"21513693412-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे निकलने की होड़ में दो गन्ना भरी ट्रॉली पलटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगे निकलने की होड़ में दो गन्ना भरी ट्रॉली पलटीं
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉली पलटीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजुआ।
गुलरिया चीनी मिल गन्ना लेकर आ रहीं दो ट्रैक्टर-ट्राली आपस में टकराकर पलट गईं। हादसे का कारण दोनों वाहनों के आगे निकलने की होड़ को माना जा रहा है। हादसे के बाद करीब एक घंटे से ज्यादा बड़े वाहन राजमार्ग पर फंसे रहे। इसी जाम में पुलिस महकमे के मुखिया की गाड़ी भी फंसी थी, लेकिन पहले से सूचना मिल जाने से पुलिस अपने अधिकारी की गाड़ी निकालने में सफल रही।
हादसा गुलरिया चीनी मिल गेट के ठीक सामने राजमार्ग पर हुआ। इटकुटी निवासी महेश सिंह एवं गुलरिया निवासी पम्मू ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना पर्ची लेकर मिल जा रहे थे। दोनों वाहन जैसे ही गेट के सामने पहुंचे, उसी समय एक वाहन दूसरे से ओवरटेक करके आगे जाने लगा, इसी बीच सामने से आ रही एक कार को बचाने में दोनों ट्रैक्टर आपस में भिड़कर विपरीत दिशा में पलट गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली पलटकर दूर जा पहुंची। देखते ही देखते चालक मौके से फरार हो गए। इसी बीच मिल के सिक्योरिटी इंचार्ज श्रीनिवास कापरी ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मिल प्रशासन को हादसे की सूचना दी। मिल प्रशासन की तरफ से भेजे गए हाइड्रा से करीब एक घंटे बाद दोनों वाहन सड़क से हटाए जा सके। एक घंटे तक दोनों तरफ बड़े वाहन फंसे रहे। इसी दौरान एसपी डॉ. एस. चिनप्पा की सरकारी गाड़ी भी जाम में आ फंसी, पहले से मौजूद चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने किसी तरह गाड़ी जाम से निकलवाई, एसपी बगैर रुके पलिया की ओर रवाना हो गए।