फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   साहित्यकार नंदीलाल निराश को मिला सारस्वत सम्मान

साहित्यकार नंदीलाल निराश को मिला सारस्वत सम्मान

Mon, 25 Sep 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
साहित्यकार नंदीलाल निराश को मिला सारस्वत सम्मान
साहित्यकार नंदीलाल निराश को मिला सारस्वत सम्मान - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

पं दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष और जन्मदिन पर संस्कार भारती द्वारा विचार गोष्ठी व सारस्वत सम्मान समारोह हुआ। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया और नगर के मशहूर साहित्यकार नंदीलाल निराश को सम्मानित किया गया।
नगर के सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के सभागार में प्रधानाचार्य महेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्कार भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर दयानंद शुक्ला, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल व लखीमपुर के साहित्यकार राजेंद्र तिवारी कंटक ने पं दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। समारोह में प्रोजेक्टर के माध्यम से पं दीनदयाल जी के जीवन वृत्त पर आधारित संस्मरणों को दिखाया गया और उन पर डॉ प्रीती द्वारा प्रस्तुत पुस्तक का वितरण किया गया। अतिथियों ने नगर के मशहूर साहित्यकार नंदी लाल निराश को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सारस्वत सम्मान दिया। संचालन रमेश पांडेय शिखर ने किया। कार्यक्रम में नंदीलाल निराश द्वारा रचित गजल संग्रह जमूरे का भी अतिथियों ने विमोचन किया। इस मौके पर द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, बेनीराम अंजान, संत कुमार बाजपेई, श्रीकांत तिवारी आदि मौजूद रहे। नगर की सीएचसी में भाजपा नेता विजय शुक्ल रिंकू, ठाकुर प्रसाद गंगवार, विजय महेश्वरी, मुन्नालाल अवस्थी, राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भाजपा कार्यालय पर सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने मौजूद लोगों को पंडित दीनदयाल जी के जीवन परिचय के बारे में जानकारी देकर उनके बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, नीरू पुरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। नगर के अस्तल सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में पंडित दीनदयाल जी की जयंती पर एक गोष्ठी हुई, जिसमें बच्चों में नैतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, सेवा, समर्पण और त्याग सहित कई गुणों के विकास को विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने पंडित जी के व्यक्तित्व के बारे में बताया। इस मौके पर प्रबंधक गुलशन कुमार भसीन, प्रधानाचार्य राजमणि मिश्र, सुशील वर्मा, उमाकांत मिश्रा, आदि मौजूद रहे।
खीरी टाउन। खीरी नगर पंचायत सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 101वीं जयंती मनाई गई। इसमें नगर पंचायत कर्मचारी और नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। नगर पंचायत सभागार में अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 101वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर नगर पचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश मिश्रा और रामबहादुर निषाद ने माल्यापर्ण किया। इस मौके पर निरंकारी शरण, राकेश वर्मा, अरविंद शर्मा, शकील अहमद, आदि लोग मौजूद रहे।
संगाही। ग्राम सिंगहा खुर्द में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्राथमिक विद्यालय परिसर के निकट स्थित यज्ञशाला परिसर में पं यशोदानंदन मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, निर्दोष शुक्ला, श्याम मोहन दीक्षित, सुभाष वर्मा, नवीन आदि ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
पलियाकलां। भाजपा कार्यालय पर सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार की अगुवाई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। आज के दिन ही सांसद अजय मिश्री टेनी का जन्म दिन होने के कारण उनका भी जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर भाजपा नेत्री कुंता अग्रवाल, राजीव शुक्ला, अनूप शुक्ला, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

घर-घर हो शौचालय बनवाने के लिए निकली जागरुकता रैली
लखीपमुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर सोमवार को स्कूली छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को घर-घर शौचालय बनवाने व स्वच्छता अपनाने के लिए जागरुक किया।

शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज, जीआईसी एवं गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए जागरुकता रैली निकाली। डीआईओएस डॉ. ओपी गुप्ता ने कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। डीआईओएस स्टेनो उमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में निकली रैली नसीरूद्दीन मैदान से लोहिया भवन के रास्ते पं दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय मेले से होकर सौजन्या तिराहे होकर डीआईओएस कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में शामिल विद्यार्थी घर-घर में शौचालय बनवाने व स्वच्छता अपनाने के लिए जागरुक कर रहे थे। इसके बाद छात्रों में फल वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed