{"_id":"59c932d34f1c1bd8538b45dc","slug":"201506357971-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज बब्बर की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज बब्बर की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज और उनसे मिलने जा रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
इस मौकेे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जो सरकार महिला उत्पीड़न रोकने का राग अलाप रही है उसी सरकार में आए दिन महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं आम हो गई हैं। जिस कैंपस में छात्राएं सुरक्षित नहीं है तो सड़क पर क्या होगा। छेड़खानी का विरोध करने कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज और रात में छात्राओं के हॉस्टल में घुसकर उनके ऊपर लाठी चार्ज और अभदता करना निंदनीय है। शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि महिलाओं के ऊपर अत्याचार इस सरकार में आम हो गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के मन में प्रशासन का भय पूरी तरह खत्म हो गया है। पीड़ित छात्र-छात्राओं से मिलने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार करना विपक्ष की आवाज दबाना है। प्रदर्शन में वरुण श्रीवास्तव, सत्यधर गुप्ता, नीरज बाजपेयी, राजेंद्र गुप्ता, विभू अवस्थी, आसिफ खान आदि मौजूद रहे।