{"_id":"5b4f827d4f1c1b8f568b5109","slug":"191531937405-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकडने गए दो भाई तालाब में डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकडने गए दो भाई तालाब में डूबे, एक की मौत
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछली पकड़ने गए दो भाई तालाब में डूबे, एक की मौत
दूसरे की हालत गंभीर, लखनऊ में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
खीरी टाउन। मछली पकड़ने गया मोहल्ला कटरा निवासी 11 वर्षीय फैसल और उसका आठ वर्षीय भाई साहिल तालाब में डूब गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह से दोनों को बाहर निकला। घर वाले दोनों को अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने फैसल को मृत घोषित कर दिया, जबकि साहिल को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला कटरा निवासी बबलू ने बताया कि मंगलवार की शाम उनका पुत्र फैसल छोटे भाई साहिल के साथ घर से कुछ दूर स्थित खलिया तालाब में मछली मारने गया था। दोनों तालाब में घुस गए। पानी अधिक होने के कारण दोनों डूबने लगे। तालाब के पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इस पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह पहले साहिल और उसके कुछ देर बाद फैसल को बाहर निकाला। दोनों को परिवार के लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने फैसल को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर साहिल को लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां साहिल की हालत ठीक बताई जा रही है।