{"_id":"5b420f184f1c1bb2288b54d4","slug":"191531055896-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ले जाए जा रहे पांच नेपाली बच्चों को किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली ले जाए जा रहे पांच नेपाली बच्चों को किया बरामद
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली ले जाए जा रहे पांच नेपाली बच्चे पकड़े
एसएसबी और आईबी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीफंटा। एसएसबी गौरीफंटा के जवानों और इंटलीजेंस की संयुक्त टीम ने पांच नेपाली बच्चों को इंडो नेपाल सीमा पर पकड़ लिया। एसएसबी को आशंका है कि सभी बच्चों को कुछ लोग दिल्ली बेचने के इरादे से ले जा रहे थे। जवानों ने सभी बच्चों को नेपाल पुलिस एवं एपीएफ की मौजूदगी में पुनर्वास शांति केंद्र के सुपुर्द कर दिया है। 39वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट राजीव अहलूवालिया ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ नेपाली बच्चों को दिल्ली काम के बहाने कुछ लोग ले जाने की फिराक में हैं। इस पर गौरीफंटा कंपनी व आईबी की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान जारी किया। जिसके बाद पांच नेपाली बच्चे मिले। जिनमें नेपाल निवासी सुशील बिष्ट, इंद्र बोगाटी, धीरज बड़ा, निगम साऊद, उमेश सिंह बच्चे थे। इन बच्चों की आयु करीब 12 है। पूछताछ में पता चला कि यह बच्चों को धनगढ़ी नेपाल निवासी ज्ञानू व रविंद्र दिल्ली ले जाने वाले थे। सूचना के बाद अन्य लोगों की खोज भी की गई, लेकिन कोई नहीं मिला। जिसके बाद सभी बच्चों को एसएसबी मुख्यालय लाया गया। जहां पर नेपाल पुलिस एवं एपीएफ की मौजूदगी में पुर्नवास शांति केंद्र नेपाल की परामर्श दाता पार्वती चौधरी के सुपुर्द कर दिया गया।