{"_id":"59ca96294f1c1bcd538b49d0","slug":"191506448937-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
देवरिया जिले की बघौचघाट पीएचसी प्रभारी की हत्या किए जाने से आहत जिला व महिला अस्पताल के स्टाफ ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर नाराजगी जताई। सभी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। महिला अस्पताल स्टाफ ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।
सोमवार को ड्यूटी के बाद पीएचसी बघौचघाट से कार से घर जा रहे पीएचसी प्रभारी डॉ. अब्दुल खालिद (35) की रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से जिले के डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मी आक्रोशित हो उठे है। जिला व महिला अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर नाराजगी जताई और दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सीएमएस डॉ. मीरा वर्मा, डॉ. आईबी त्रिपाठी, डॉ. एसके नायक, सुष्मिता, वेद प्रकाश सहित स्टाफ नर्स व कर्मचारी मौजूद रहे।