{"_id":"5cd8542abdec22076c4ecc19","slug":"171557681194-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो होमगार्ड भाइयों को छुट्टी नहीं मिली, बीमार मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो होमगार्ड भाइयों को छुट्टी नहीं मिली, बीमार मां की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज। बुजुर्ग मां के बीमार होने पर उसके दो होमगार्ड बेटों ने जिला कमांडेंट से चुनाव ड्यूटी से छुट्टी मांगी, लेकिन अर्जी स्वीकार नहीं की गई। दोनों प्रतापगढ़ में चुनाव ड्यूटी करने पहुंच गए। यहां मां की मौत हो गई और छुट्टी न मिलने से दोनों अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके।
मैगलगंज के गांव चौगानपुर निवासी दो भाई विक्रम सिंह और राजकरन सिंह होमगार्ड हैं। मां विद्यावती की बीमारी को देखते हुए दोनों ने चुनाव ड्यूटी से छुट्टी मांगी, लेकिन अवकाश नहीं मिला। तो दोनों ड्यूटी पर चले गए। 11 मई की सुबह 11 बजे मां का निधन हो गया। प्रतापगढ़ में ड्यूटी कर रहे इन दोनों भाइयों ने फोन से बताया कि मां के निधन की सूचना मिलने के बाद उन्होंने पीठासीन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से मां के अंतिम संस्कार के लिए छुट्टी मांगी पर नहीं दी गई। वह अपनी ड्यूटी करते रहे और मां के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए। परिवार के लोग दोनों भाइयों का इंतजार करते रहे। जब देर शाम तक दोनों भाई नहीं आए तो देर शाम मेहंदीघाट कन्नौज में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, जिला कमांडेंट विशंभर प्रसाद मिश्र ने बताया कि फोन से सूचना मिली थी, दोनों को ड्यूटी से मुक्त करने का आदेश दिया गया था।
कार्रवाई की मिल रही है धमकी
विक्रम ने मोबाइल पर बताया कि मां की मौत होने की सूचना के बाद भी जब दोनों भाइयों को अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अवकाश नही दिया गया, तब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दुख को साझा किया। इस पोस्ट के बाद बीओ ने सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने पर दोनों भाइयों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की धमकी दी है।