{"_id":"5b0d4a9b4f1c1bf76e8b533c","slug":"171527597723-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतों के हमले में घायल पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतों के हमले में घायल पूर्व प्रधान की मौत
Updated Tue, 29 May 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
29एलकेएच09
कुत्तों के हमले में घायल पूर्व प्रधान की मौत
ग्राम पंचायत दरी नगरा में आवारा कुत्तों का आतंक
अमर उजाला ब्यूरो
मितौली। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दरी नगरा के पूर्व प्रधान एवं वाईडी कालेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष जगदीश वर्मा 10 दिन पहले आवारा कुत्तों के हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे, जिनकी मंगलवार को मौत हो गई है। कुत्तों के हमले में जगदीश वर्मा के हाथ-पैर जख्मी हुए थे।
दरी नगरा निवासी पूर्व प्रधान 65 वर्षीय जगदीश वर्मा पर 18 मई को गांव में ही घूमने वाले करीब पांच आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था, जिसमें वह जख्मी हो गए थे। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही वाईडी कालेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष संदीप वर्मा ने वाईडी कालेज में कंडोलेंस के लिए प्राचार्य को सूचना दी। इसके बाद संदीप वर्मा ने मितौली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आदमखोर होने पर चिंता जताते हुए डीएम को पत्र देकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने मांग की है। बताया है कि कुछ दिन पहले बेहजम ब्लॉक के गांव टेड़वा में तीन सगे भाइयों की कुत्तों के काटने से मौत हो गई थी।