{"_id":"5bcb2b2dbdec2269796a8f38","slug":"161540041517-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे इंजीनियर के गाली देने पर भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे इंजीनियर के गाली देने पर भड़के व्यापारी
Updated Sat, 20 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो20एलकेएच551-थाने में मौजूद व्यापारी और सीसे इंजीनियर राजकुमार
इंजीनियर को पकड़ कर थाने ले गए आक्रोशित व्यापारी
रेलवे इंजीनियर पर व्यापारी से गालीगलौज करने का जड़ा आरोप
होटल का काम रुकवाने गए थे रेलवे अधिकारी
बाद में थाने में हुआ समझौता, मामला रफा-दफा
अमर उजाला ब्यूरो
मैलानी। मेन मार्केट में निर्माणाधीन एक होटल का काम रुकवाने पहुंचे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के गाली-गलौज करने पर व्यापारी भड़क गए। काफी देर तक हंगामा होने के बाद व्यापारियों ने इंजीनियर को घेर लिया और वे उन्हें पकड़कर थाने ले गए। बाद में थाने पर हुई पंचायत के बाद सुलह समझौते से मामला रफा-दफा हो गया।
मेन मार्केट में स्टेशन चौराहे पर स्थित वर्षों पुराने विजय मिष्ठान्न भंडार का पुर्ननिर्माण का काम चल रहा है। पूर्वान्ह करीब 11 बजे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजकुमार और जूनियर इंजीनियर नीरज कुमार होटल पर पहुंचे और होटल स्वामी से निर्माण काम बंद करने को कहा। इस बीच सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजकुमार होटल स्वामी विजय गुप्ता और मनोज गुप्ता को जोर-जोर से गालियां देने लगे। यह देख आसपास के दुकानदार भड़क गए और रेलवे के दोनों इंजीनियरों को लेकर थाने पहुंच गए। धीरे-धीरे थाने में तमाम व्यापारी एकत्र हो गए और घटना के प्रति आक्रोश जताने लगे। व्यापार मंडल महामंत्री अमित अरोरा और अन्य व्यापारियों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर के व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार पर आक्रोश जताया और उन्होंने सीनियर सेक्शन इंजीनियर से पूछा कि किसके उकसाने पर यह कार्रवाई की, तो उन्होंने सामने बैठे एक शख्स की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनके कहने पर वह होटल पर गए थे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने कहा कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होगी। इसके बाद ही व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ। व्यापारी एसआई अजय मिश्र के समझाने पर थाने से चले गए।
मैंने सीनियर सेक्शन इंजीनियर को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट देने के लिए भेजा था, ताकि विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जा सके। उनका व्यापारी के साथ गालीगलौज करना गलत है।
विज्ञापन
- वीएन पांडे, सहायक मंडल इंजीनियर एनई रेलवे मैलानी