फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सरकारी बोरों में भरा 150 क्विंटल गेहूं पकड़ा

सरकारी बोरों में भरा 150 क्विंटल गेहूं पकड़ा

Wed, 18 Jul 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
सरकारी बोरों में भरा 150 क्विंटल गेहूं पकड़ा
सरकारी गेहूं खरीद बंद हुए एक माह बीत चुका है, लेकिन बिचौलियों के गेहूं खपाने का खेल अभी जारी है। एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने मंडी राजापुर से गेहूं लेकर एफसीआई के डिपो जा रहे ट्रक को रास्ते में पकड़ा है, जिसमें 150 क्विंटल (300 बोरी) गेहूं मिला है। बोरों पर स्टेंसिल (मार्का) सीतापुर जिले के तंबौर स्थित पीसीएफ के क्रय कें द्र का लगा है, जबकि ट्रक चालक से मंडी राजापुर स्थित डीसीडीएफ क्रय केन्द्र का चालान (टीडी स्लिप) मिला है। प्रारंभिक जांच में बिचौलियों का गेहूं होने की पुष्टि होने पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश एआर कोऑपरेटिव मंगल सिंह को दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार को ट्रक पकड़ने के लिए लगाया गया। एलआरपी चौराहे के पास ट्रक को रोककर चेक किया, तो उसमें सरकारी बोरों (खाद्य एवं रसद विभाग) में भरा 300 बोरी गेहूं मिला। चालक के पास मिले कागज संदिग्ध होने पर ट्रक को एलआरपी चौकी पुलिस की सुपुर्दगी में देकर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय और मंडी सचिव संतोष कुमार से जांच कराई गई। दोनों अधिकारियों की जांच में चौंकाने वाले कई तथ्य सामने आए हैं, जिससे आला अफसर भी हैरान रह गए। क्योंकि मंडी राजापुर से निकले ट्रक में लोड गेहूं के बोरों पर सीतापुर जिले के सरकारी क्रय केंद्र का मार्का मिला है। इससे एक बार फिर केन्द्र प्रभारी, बिचौलिए और एजेंसी के बीच संधि होने की बात पुख्ता हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed