फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अब पार्क प्रशासन ने शुरू की ऑपरेशन मानसून की तैयारी

अब पार्क प्रशासन ने शुरू की ऑपरेशन मानसून की तैयारी

Mon, 17 Jun 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
अब पार्क प्रशासन ने शुरू की ऑपरेशन मानसून की तैयारी
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के द्वार सैलानियों के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब पार्क प्रशासन ने ऑपरेशन मानसून की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिकारियों से निपटने के लिए पेट्रोलिंग की रणनीति को तैयार की गई है। ऑपरेशन मानसून में दुधवा, वन विभाग के साथ ही स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के जवान भी अलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में दुधवा पर शिकारियों की नजर गड़ जाती है। सैलानियों के लिए बंद हो चुके पार्क की दलदली जमीन पर सामान्य गश्त नहीं हो पाती। शिकारी इसका फायदा उठा लेते हैं। दुधवा के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडे ने दुधवा में ऑपरेशन मानसून के लिए बड़ी प्लानिंग की है। दुधवा में गश्त के लिए एसटीपीएफ (स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स) के जवान पूरी तरह से तैयार हैं। सूबे के इकलौते वन्यजीव अभ्यारण्य में मानसून सत्र के दौरान वन और वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर प्रतिवर्ष चलाए जाने वाले ऑपरेशन मानसून अभियान की तैयारी पूरी है। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक रमेश कुमार पांडे ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान भारी बारिश और जलभराव के कारण दुधवा के कच्चे वनमार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं। इससे वनकर्मियों को जंगल के अंदर गश्त करने में दिक्कत होती है। इसका फायदा उठाकर अराजकतत्व जंगल के अंदर चोरी छिपे प्रवेश कर जाते थे और जंगल के अंदर चोरी छिपे वन और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाते थे। ऐसे अराजकतत्वों पर अंकुश लगाने के लिए दुधवा में प्रति वर्ष ऑपरेशन मानसून अभियान चलाया जाता है। इस अभियान में पूरे मानसून सत्र के दौरान दुधवा में फुट पेट्रोलिंग से लेकर हर स्तर पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाते हैं। ताकि कोई भी पेशेवर शिकारी या अराजक तत्व किसी भी दशा में दुधवा में प्रवेश न कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed