{"_id":"5cf803dabdec2207410e849b","slug":"15597577818-lakhimpur-news135","type":"story","status":"publish","title_hn":"धधकते ट्रांसफार्मर से निकले तेल से बालिकाएं जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धधकते ट्रांसफार्मर से निकले तेल से बालिकाएं जलीं
विज्ञापन
हैरमखेड़ा। मैगलगंज थाना क्षेत्र के कस्बा औरंगाबाद में दो बालिकाएं घरेलू सामान लेने बाजार जा रही थीं, तभी रास्ते में सड़क के किनारे लगे धधकते ट्रांसफार्मर से निकला तेल दोनों बालिकाओं पर गिर गया। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के लोगों ने जैसे तैसे उन्हेें वहां से हटाया।
औरंगाबाद कस्बे में कटरा कुंए के पास रहने वाली अल्फिजा पुत्री सोश मोहम्मद और सामिया पुत्री जकिल अहमद घर का सामान लेने बाजार जा रही थीं। इसी बीच सड़क के किनारे लगा ट्रांसफार्मर जो करीब दो घंटे से धधक रहा था। उससे निकला तेल दोनों बालिकाओं के ऊपर गिर गया। वे गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन फानन पास के निजी डॉक्टर के पास उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया।