{"_id":"5cf80303bdec2206fc128024","slug":"155975756620-lakhimpur-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों ने किया चीतल का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों ने किया चीतल का शिकार
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। कैलाली जिले के बर्दगोरिया गांव पालिका के तहत लालीगुरांस सामुदायिक वन में शिकारियों ने चीतल को मार दिया। स्थानीय लोगों के पहुंचने के बाद शिकारी चीतल व बंदूक छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने चीतल के शव को वनकर्मियों को सौंप दिया है।
कैलाली जिले की बर्द गोरिया गांव पालिका वार्ड नंबर तीन के तहत लालीगुरांस सामुदायिक वन में सुबह गोली चलने की आवाज पर साइनिंग स्टार क्लब के पदाधिकारी तथा स्थानीय लोग जंगल की ओर गए तो वहां एक मृत चीतल मिला। साथ ही पास में एक बंदूक भी मिली। लोगों ने रामपुर रेंज पोस्ट को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों ने बंदूक तथा चीतल वनकर्मियों के सुपुर्द कर दिया। ब्यूरो