फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भांजा घायल

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भांजा घायल

Thu, 06 Jun 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भांजा घायल
मितौली। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर बबौना गांव के पास बोलेरो और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मितौली सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव भदहा निवासी 25 वर्षीय सुआलाल अपने भांजे अरुण पुत्र राकेश के साथ बाइक से मितौली सीएचसी में मरीज देखने गया था, जहां से अपरान्ह करीब चार बजे वह बाइक से गांव गोपालापुर थाना मितौली जा रहा था। तभी बबौना गांव के पास कस्ता की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 25 वर्षीय सुआ लाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भांजा अरुण पुत्र राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के पास से निकली सांसद रेखा वर्मा ने मौके पर रुककर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed