{"_id":"5ce977c4bdec2207826de1e1","slug":"155880447018-lakhimpur-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरई जलाने पर एसडीएम ने किया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरई जलाने पर एसडीएम ने किया जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। खेतों में गेहूं की नरई को किसान धड़ल्ले से जला रहे हैं, जिसे एसडीएम ने गंभीरता से लिया है। लेखपाल से जांच कराने के बाद एसडीएम ने गांव हौकना मटेरा के एक किसान पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
तहसील क्षेत्र के कई गांव में किसान गेहूं की फसल काटने के बाद नरई को खेत में आग लगा कर जला रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने लेखपालों से जांच कराई। हौकनामटेरा के लेखपाल ने गांव के किसान विजय प्रकाश पुत्र राम दुलारे के विरुद्ध जांच कर रिपोर्ट दी की किसान ने अपने खेत में लगी नरई जलाई है। एसडीएम ने हफ्ते भर पहले किसान को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा। जवाब न दाखिल करने पर एसडीएम ने किसान पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया है। वसूली के लिए आरसी भी जारी की है। एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने बताया की नरई जलाना अपराध है। जिन किसानों ने नरई जलाई है। उन्हें चिन्हित कर नोटिस दिया जा रहा है। दोषी पाए जाने पर जुर्माना किया जाएगा।