{"_id":"5ce83714bdec2207340752ce","slug":"155872237414-lakhimpur-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान-घर के पास बड़े वाहन देखें तो रहें होशियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान-घर के पास बड़े वाहन देखें तो रहें होशियार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। आप का घर या दुकान हाईवे या मुख्य सड़क के किनारे हैं तो सावधान हो जाइए। घर या दुकान के सामने कोई अंजान व्यक्ति बड़ा वाहन खड़ा कर रुकता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। वाहन या उसके आसपास मौजूद लोग बदमाश भी हो सकते हैं, जी हां इस बात का खुलासा फरवरी में लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में जलभवन के पास कपड़े की दुकान में लूट करने वाले मेरठ में पकड़े गए बदमाशों ने किया है। सभी बदमाश पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं। लखीमपुर सदर पुलिस ने मेरठ पहुंचकर बदमाशों से पूछताछ की। बरामद माल को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस लौट आई है। पुलिस बदमाशों को रिमांड पर लेने की तैयारी में हैं।
सीतापुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र में जलभवन के निकट गांव मुड़िया खेड़ा निवासी सुभाष के मकान पर पांच फरवरी की रात छह-सात बदमाशों ने धावा बोल दिया था। गृहस्वामी को गन प्वाइंट पर लेकर उनकी दुकान और घर में रखा करीब पांच लाख रुपये का कपड़ा पिकअप में भरकर भाग निकले थे। पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि 21 मई को मेरठ के थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने सात बदमाशों को एक कैंटर के साथ दबोचा था, जबकि तीन बदमाश मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर सुभाष की दुकान से साड़ी, सलवार सूट आदि लूटा गया कपड़ा बरामद किया। थाना कांकरखेड़ा पुलिस की सूचना पर 22 मई को एलआरपी चौकी इंचार्ज हरिदास चौरसिया के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मेरठ गई। टीम ने बदमाशों से पूछताछ की। उसके बाद बरामद कपड़े को कब्जे में लेकर बृहस्पतिवार की शाम लखीमपुर लौट आई। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
पकड़े गए बदमाश
मेरठ की कांकरखेड़ा थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट गैंग के सरगना शाकिर उर्फ अंडा, निवासी कसबा लावड़, सरफराज, आदिल, अनस निवासी लिसाड़ीगेट (मेरठ), सोनू कुरैशी, शौकीन निवासी मुजफ्फरनगर, अबूजर मलिक निवासी खतौली मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि अमरान निवासी मेवाती जिला हापुड़, शोएब निवासी लिसाड़ी गेट फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस जेल भेजे गए बदमाशों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
पहले रेकी फिर करते थे लूट-चोरी
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह लोग मेरठ से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर दूसरे जिलों को जाते हैं। वहां पहले उनके साथी रेकी करते हैं। बाद में दुकान या मकान के पास गाड़ी खड़ी कर खाना बनाते हैं। पुलिस या पब्लिक का कोई व्यक्ति पूछता है तो बताते हैं कि ट्रांसपोर्ट का मॉल लेकर आए हैं या जा रहे हैं। इस पर कोई शक भी नहीं करता है। इसी का लाभ उठाकर दुकान या मकान में चोरी/लूट कर माल लेकर भाग जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि इस तरह से कोई वाहन किसी को खड़ा दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस ने रोका तो बोले- साहब खाना खा लें, जा रहे हैं
पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने जिस दिन घटना को अंजाम दिया। उस दिन पिकअप को वहीं खड़ी की थी। वहीं पर खाना भी बनाया था। इस दौरान गश्ती सिपाहियों ने भी बदमाशों से पूछताछ की, लेकिन बड़ी सफाई से बदमाशों ने कहा कि ट्रांसपोर्ट का माल लेकर आए थे। साहब खाना खा लें, फिर जा रहे हैं। पुलिस को भी शक नहीं हुआ था।