फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   15 players will represent Lakhimpur in T20

Lakhimpur Kheri News: टी-20 में लखीमपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे 15 खिलाड़ी

Wed, 07 Oct 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 07 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
15 players will represent Lakhimpur in T20
गोला के सीजी एन पीजी कॉलेज के मैदान पर अंतर महाविद्यालयी टी 20 की चयनित जिले की टीम। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। लखनऊ विश्वविद्यालय के एलयू कप अंतर महाविद्यालयी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लखीमपुर खीरी जिले की 15 सदस्यीय टीम प्रतिभाग करेगी। टीम का चयन बुधवार को नगर के सीजीएन पीजी कॉलेज में हुए टी-20 रेड बॉल क्रिकेट ट्रायल के बाद किया गया। टूर्नामेंट लखनऊ में 12 से 16 अक्तूबर तक आयोजित होगा।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी एवं लखनऊ विश्वविद्यालय से चयनकर्ता डॉ. नवनीत तोमर के मार्गदर्शन में सुबह 10 बजे ट्रायल शुरू हुआ। विभिन्न महाविद्यालयों से आए 42 प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम चयनित की गई। टीम में अभय सिंह राठौर, राज जायसवाल, अनुराग कुमार, आयुष मिश्रा, अनुराग कुमार, अतुल कुमार, कृष्णा सिंह, अजय, सौरभ बाजपेयी, दीपांशु, शिवाकांत, निहाल, सुजीत, अलोक वर्मा, रचित शर्मा और प्रसून वर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ. शेषमणि विश्वकर्मा और डॉ. मनोज कुमार निर्णायक रहे। मुख्य चयनकर्ता डॉ. नवनीत तोमर ने बताया कि जिले से 15 खिलाड़ियों की टीम टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह ने कहा कि यह टीम सिर्फ गोला की नहीं, बल्कि पूरे लखीमपुर का नाम रोशन करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय जाएगी। इस मौके पर गुरु हरिकिशन महाविद्यालय के प्राचार्य निर्मल सिंह, टीम के मैनेजर प्रशांत सिंह एवं अनिल सिंह, विपिन कुमार, सरवन कुमार, विद्यासागर, गोकर्ण, आरती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed