{"_id":"684881f88fa3ddc023071e44","slug":"13-year-old-girl-caught-at-nepal-border-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-147891-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाल सीमा पर 13 वर्षीय किशोरी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाल सीमा पर 13 वर्षीय किशोरी को पकड़ा
Wed, 11 Jun 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
गौरीफंटा। धनगढ़ी नेपाल से आ रही एक 13 वर्षीय किशोरी को गौरीफंटा सीमा पर शक होने पर एसएसबी की महिला टुकड़ी ने पकड़ लिया, जिसे बाद में गौरीफंटा पुलिस की मौजूदगी में मझगईं पुलिस के सुपुर्द किया गया है। बताया जाता है कि उक्त किशोरी को एक युवक भगाकर ले गया था, जो धनगढ़ी (नेपाल) में काम करता है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मामले में मझगईं थाने में रिपोर्ट भी दर्ज है।
गौरीफंटा सीमा पर तैनात 39वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक कमांडेंट मनफूल खान ने बताया कि मंगलवार को सीमा पर एसएसबी जवानों व महिला टुकड़ी चेकिंग कर रही थी। इस दौरान धनगढ़ी-नेपाल से गौरीफंटा की ओर आ रही एक 13 वर्षीय किशोरी को संदेह होने पर महिला जवान उसे शिविर में ले आए। पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मझगईं थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बताया कि वह एक युवक के प्यार के चक्कर में नेपाल चली गई थी। उक्त युवक ने उससे शादी करने की बात कही थी। मामले में जानकारी होने के बाद सूचना गौरीफंटा कोतवाली पुलिस को दी गई, जिस पर मझगईं थाने में संपर्क करने पर पता चला कि उक्त किशोरी के चाचा ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है, जिसके बाद उक्त किशोरी को मझगईं थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।