फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   13 months DM Kinjal innings headlines

13 महीने की पारी में सुर्खियों में रहीं डीएम किंजल

Sun, 27 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 27 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
13 months DM Kinjal innings headlines
डीएम - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन


थारू जनजाति के विकास के मामले में सराहना बटोरी
दुधवा के डीडी से जंग का मामला राजधानी तक छाया
सात फरवरी 2015 को जिले का कार्य संभालने वाली डी
एम किंजल सिंह अपने 13 माह के कार्यकाल में सुर्खियों में रहीं। थारू जन जाति के विकास और जेल में महिला बंदियों के लिए किए गए कार्यों के लिए शासन स्तर पर उनकी सराहना हुई तो दुधवा नेशनल पार्क कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से पर्यटन ठप होने से यहां के डीडी पीपी सिंह से उनकी जंग का मामला राजधानी तक पहुंचा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने डीएम और डीडी को तलब को दोनों का पक्ष भी जाना था। हालांकि ये तबादले रूटीन के तहत किया गया है लेकिन दुधवा भी एक कारण माना जा रहा है।

डीएम किंजल सिंह ने सात फरवरी 2015 को अपना कार्यभार संभालने के बाद जिला महिला अस्पताल की व्यवस्था ठीक करने के लिए यहां के सीसीटीवी कैमरों को अपने मोबाइल से जोड़ लिया था। इसके बाद लगातार निरीक्षण कर यहां की व्यवस्था में सुधार का प्रयास किया। इसके बाद नगर पालिका परिषदों के विकास कार्यों की गुणवत्ता परखनी शुरू की, जिसमें भी वह चर्चा में रहीं। इसके अलावा थारू जनजाति के विकास के लिए उन्होंने चंदनचौकी क्षेत्र में द राइजिंग कार्यक्रम चलाकर दस दिनों तक खुद कैँप किया। इसके बाद जेल में महिला बंदियों के लिए काम किया और जेल में रिसाइकिलिंग प्लांट लगवाया। इसी बीच 26 नवंबर 2015 को दुधवा नेशनल पार्क के कर्मियों ने डीएम किंजल सिंह पर रात में जंगल में घूमने और प्रताड़ित करने सहित कई संगीन आरोप लगाते हुए हड़ताल शुरू कर दी थी। यह मामला राजधानी तक पहुंचा था, जिसमें दुधवा के तत्कालीन डीडी पीपी सिंह से उनकी जंग की बात सामने आने पर डीएम और डीडी को मुख्य सचिव ने 30 नवंबर को तलब किया था। उसके कुछ दिन बाद हड़ताल स्थगित हो गई थी। बाद में फिर हड़ताल हुई और जो करीब 40 दिन तक चली। शासन के हस्तक्षेप पर हड़ताल समाप्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed