फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   13 farmers recorded statements in crime branch

13 किसानों ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराए बयान

Sat, 08 Jan 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
13 farmers recorded statements in crime branch
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में जहां पहले मुकदमे की विवेचना पूरी हो चुकी है और मामले की चार्जशीट अदालत में दाखिल की जा चुकी है। वहीं अब क्रॉस केस की विवेचना में तेजी आई है। भाजपा सभासद की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में शुक्रवार को 11 किसानों को फिर से जांच टीम ने क्राइम ब्रांच दफ्तर में तलब किया और उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचे किसानों ने बताया कि उनको दो-दो बार बयान के लिए बुलाया जा रहा है। जबकि उनके बयान पहले ही दर्ज हो चुके हैं। क्राइम ब्रांच दफ़्तर पहुंचे साहब सिंह निवासी रकेहटी थाना निघासन, जसप्रीत सिंह निवासी सिंगाही, सुब्बा सिंह निवासी रन नगर थाना तिकुनिया, निक्कू सिंह निवासी डॉक्टर फार्म थाना तिकुनिया, हीरा सिंह निवासी कुसमौरी थाना गोला, सतनाम सिंह निवासी मझरा फार्म थाना सिंगाही, गुरुमनीत सिंह निवासी मुरारखेड़ा थाना गोला, सुनील यादव निवासी रकेहटी थाना निघासन, गुरुनीत सिंह निवासी रमपुरवा थाना सिंगाही और बलवीर सिंह निवासी चकरा थाना सिंगाही और प्रभजीत सिंह को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया। इसके अलावा किसान नेता बलजिंदर सिंह मान व कुलवंत सिंह के बयान भी दर्ज करवाए गए।
विज्ञापन

विपक्षियों के एफेडेविट के आधार पर बुला रही पुलिस
क्राइम ब्रांच दफ्तर में बयान दर्ज कराने पहुंचे किसानों ने बताया कि विपक्षी लोगों द्वारा जो एफेडेविट दिए गए हैं, उनमें उनका नाम दर्ज है और घटनास्थल पर मौजूदगी बताई जा रही है। यही नहीं किसानों का कहना है कि उनसे अपने पक्ष में पांच-पांच गवाह और लाने के लिए कहा जा रहा है। किसानों का कहना है कि जिन लोगों ने एफेडेविट में उनके नाम दिए हैं, उनके भी बयान होने चाहिए कि वह किस आधार पर उनका नाम ले रहे हैं और अगर उन लोगों ने घटनास्थल पर किसानों की मौजूदगी देखी है, तो वह भी घटनास्थल पर ही हुए। इसलिए उनकी भी घटनास्थल पर मौजूदगी को लेकर बयान होने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed