{"_id":"5bcb2b2abdec22694c342abc","slug":"111540041514-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजारगंज के पास तालाब में पानी पीते दिखा बाघ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजारगंज के पास तालाब में पानी पीते दिखा बाघ, दहशत
Updated Sat, 20 Oct 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो-20एलकेएच204
बंजारगंज के पास तालाब में पानी पीते दिखा बाघ, दहशत
ममरी। गांव बंजारगंज की आबादी से सटे तालाब में शनिवार की सुबह पानी पीते बाघ को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे वनरक्षक राजेश कुमार ने बाघ के गन्ने में मौजूद होने और तालाब के किनारे पगचिह्न मिलने की पुष्टि की है।
रविवार की रात गन्ने के खेतों में विचरण करते हुए वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर की देवीपुर बीट के जंगल से पांच किमी दूर नरसिंहपुर गांव के पास आ पहुंचे बाघ ने सोमवार की सुबह सत्यप्रकाश के खेत में एक बैल और गुरुवार की सुबह डॉ. बाबूराम वर्मा के खेत में एक बछड़े को मारा था। नरसिंहपुर वासियों के अनुसार बाघ पांच दिनों से गन्ने के खेतों में डेरा जमाए है और बैल, बछड़े के शव को खाकर भूख मिटा रहा है। प्यास लगने पर वह गन्ने से निकलकर बंजारगंज गांव के पश्चिम में आबादी से सटे तालाब में पानी पीने जा पहुंचा।
बंजारगंज के पूर्व प्रधान सूरज प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधान महेंद्र कुमार वर्मा आदि के अनुसार बाघ पानी पीकर फिर गन्ने में चला गया। नरसिंहपुर के श्रीपाल सिंह, रामनरेश सिंह, विश्राम सिंह, प्रीतम आदि का कहना है कि इतना सब होने के बाद भी रेंजर ने गन्ने के खेतों में कांबिंग कराना उचित नहीं समझा। रेंजर बनारसी दास शाक्य का कहना है कि दुधवा से आई डब्ल्यू डब्ल्यू एफ, डब्ल्यू टी आई और एक्सपर्ट टीम, एसटीपीएफ जवानों, गंगाकली हथनी के साथ अभी तक जमुनहा क्षेत्र में कांबिंग कर रही थी। अब बाघ की लोकेशन ट्रेस करने, उसे जंगल में खदेड़ने के लिए बंजारगंज, नरसिंहपुर गांव के आसपास के गन्ने के खेतों में कांबिंग कराई जाएगी।