{"_id":"59c932e34f1c1bb7538b45af","slug":"111506357987-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय के प्रण को पूरा करना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय के प्रण को पूरा करना लक्ष्य
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
अंत्योदय के प्रण को पूरा करना लक्ष्य
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर जिला स्तरीय तीन दिवसीय अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी का सोमवार को धूमधाम से समापन हुआ। डीएम आकाशदीप और सीडीओ अमित सिंह बंसल ने मेले में विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया।
डीसी रोड स्थित वंदन गार्डेन में सांस्कृतिक पंडाल में डीएम ने कहा कि टीम भावना से जनपद के विकास में सभी अधिकारी कर्मचारी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय और पथ अंत्योदय के प्रण को पूरा कराना हमारी जिम्मेदारी है। अंत्योदय मेले में समापन समारोह के दौरान मेले में लगाए गए स्टालों में बेसिक शिक्षा विभाग प्रथम, एनआरएलएम द्वितीय और वैकल्पिक ऊर्जा विभाग तृतीय स्थान मिला, जबकि खादी ग्रामोद्योग को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मूकबधिर बालक और बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कुश्ती की आकर्षक प्रस्तुति दी।
धरोहर सांस्कृतिक दल ने नाट्य प्रस्तुत किए। विवेक कला केंद्र ने कटपुटली नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने बालिका मदद योजना के तहत 20 लाभार्थी, निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता और अंत्येष्टि सहायता के तीन लाभार्थी, कन्या विवाह योजना के दो लाभार्थी, शिशु एवं मातृत्व हितलाभ के 10, मेधावी पुरस्कार सहायता के नौ, पेंशन के चार, संत रविदास शिक्षा सहायता के 10 लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र बांटे। वहीं कौशल विकास योजना के छात्रों को ड्रेस वितरित की गई। कार्यक्रम में उपायुक्त स्वत: रोजगार अजय कुमार पांडेय, जिला रोजगार सहायता अधिकारी रत्नेशचंद्र, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
रात को हुआ कवि सम्मेलन
लखीमपुर खीरी।
जिलास्तरीय अंत्योदल मेले में रविवार की रात को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कवि सम्मेलन कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि राजेंद्र प्रसाद कंटक और संचालन अनिल अमल ने किया। इस दौरान बृजेंद्र देव तिवारी, श्याम किशोर बेचैन, कवि अनिल अमल, कवि विजय शुक्ला बादल, विकाय सहाय, कमलेश धुरंधर आदि ने काव्य पाठ किया।