{"_id":"599d68104f1c1bfa7b8b46b9","slug":"111503488016-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी
Updated Wed, 23 Aug 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्य विकास अधिकारी अमित सिंह बंसल ने सदर ब्लॉक के एडीओ पंचायत शिवमोहन अवस्थी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति करते हुए रिपोर्ट निदेशक पंचायत राज विभाग को भेज दिया है। कुछ दिन पहले जिले के दौरे पर आई नोडल अफसर/ प्रमुख सचिव के समक्ष प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर गंभीर आरोप लगाए थे।
जिले की नोडल अफसर/ प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग ने दौरे के समय लखीमपुर ब्लॉक का निरीक्षण किया था। इस दौरान तीन प्रधानों ने एडीओ पंचायत शिवमोहन अवस्थी पर वर्क आईडी जनरेट न करने का आरोप लगाया था। साथ ही प्रधानों ने पैसा मांगने का भी आरोप लगाया था। इस पर नोडल अफसर ने एडीओ पंचायत पर लगे आरोपों की जांच कराने के आदेश दिए थे। बीडीओ ने टीम गठित कर जांच कराई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई है। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए गए हैं, जिससे एडीओ पंचायत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति कर रिपोर्ट निदेशक पंचायत राज विभाग को भेजी है।
विज्ञापन
=========================