फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रक्षाबंधन त्योहार हो लेकर बढ़ी रोडवेज पर भीड़

रक्षाबंधन त्योहार हो लेकर बढ़ी रोडवेज पर भीड़

Sat, 05 Aug 2017 06:12 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन त्योहार हो लेकर बढ़ी रोडवेज पर भीड़
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन सोमवार को है, त्योहार पर दो दिन की मिल रही छुट्टी को लेकर शनिवार को ही रोडवेज बस अड्डे पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। त्योहार के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए डिपो अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली हैं और बसों के फेरे बढ़ाने का रूट प्लान भी तैयार किया हैै।
विज्ञापन

लखीमपुर और गोला डिपो के अधिकारियों ने रक्षाबंधन पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को त्योहार और रविवार की छुट्टी होने के कारण लोगों की भीड़ शनिवार को ही डिपो पर उमड़ने लगी। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। वहीं टीआई और केद्र प्रभारी स्वयं यात्रियों को बसों में बैठलवाकर रवाना कराते रहे। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि चालक परिचालक की छुट्टी यात्रियों के लिए कहीं मुसीबत न बन जाए इसलिए विभाग ने प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की है जिससे चालक परिचालक और तकनीकी स्टाफ के लोग अवकाश न लेकर पांच से दस अगस्त तक रेग्युलर ड्यूटी करके प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

........
वर्जन
त्योहार पर यात्रियों को कोई असुविधा ना हो इसलिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिस रूट के यात्रियों की संख्या अधिक होगी बसों को उस रूट पर भेजा जाएगा। कोई भी यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने से वंचित न रह जाए इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके श्रीवास्तव, एआरएम गोला एवं लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed