फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   11 months passed after the stipulated time... Kasturba Vidyalaya could not be built.

Lakhimpur Kheri News: तय समय के बाद 11 माह बीते... नहीं बन सके कस्तूरबा विद्यालय

Thu, 22 Jan 2026 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 22 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
11 months passed after the stipulated time... Kasturba Vidyalaya could not be built.
निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास। संवाद
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़, मितौली, रमियाबेहड़ में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का निर्माण तय सीमा के बाद 11 माह बीतने के बाद भी पूरे नहीं हुए। माहभर पहले डीएम ने सख्ती दिखाते हुए निर्माण इकाई को नोटिस भी जारी किया था, फिर काम की रफ्तार नहीं बढ़ी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्थान सीएनडीएस हरदोई की ओर से बा विद्यालयों में एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावासों का निर्माण कराया जा रहा है। नौ फरवरी, 2024 को तीनों जगह एक साथ कार्य शुरू करा दिया गया, जो फरवरी, 2025 तक तीनों का निर्माण पूरा कराया जाना है। तय समय के 11 माह बाद भी निर्माण पूरे नहीं हो सके, जबकि प्रत्येक के निर्माण के लिए 4.53 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
विज्ञापन

मौजूदा हाल पर नजर डालें तो फूलबेहड़ व मितौली का निर्माण कार्य अधूरा है। रमियाबेहड़ का तो काम भी ठीक से शुरू नहीं हो सका। इधर, मितौली में निर्माणाधीन कार्य के जेई अभय सिंह ने बताया कि 60 से 70 प्रशितत काम पूरा हो गया है, जो मई तक पूरा करा लिया जाएगा। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले को दिखावाता हूं कि किस वजह से काम में देरी हो रही है। कोई लापरवाही सामने आई तो जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed