फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   102 drunk drivers were caught driving under the influence.

Lakhimpur Kheri News: नशे में वाहन दौड़ाने वाले 102 चालक पकड़े गए

Thu, 21 May 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 21 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
102 drunk drivers were caught driving under the influence.
लखीमपुर खीरी। जिले में सड़क हादसों और मौतों के पीछे तेज रफ्तार के साथ शराब पीकर वाहन चलाना बड़ी वजह बनता जा रहा है। इसके बावजूद लोग नशे में वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसकी पुष्टि यातायात पुलिस की ब्रेथ एनालाइजर जांच में हो रही है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के अभियान के तहत जनवरी से अब तक 102 लोग शराब के नशे में दोपहिया, चारपहिया, बस और ट्रक चलाते पकड़े गए हैं। वहीं स्टंटबाजी करने वाले 122 वाहन चालकों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर से लेकर हाईवे तक वाहन चालकों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान नशे में वाहन चलाने वालों के चालान करने के साथ कई वाहन सीज भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से जिले की ट्रैफिक पुलिस को 56 ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें सभी थानों में भेज दिया गया है। इनकी मदद से समय-समय पर जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सड़क हादसों और मौतों में कमी लाई जा सके।

सीओ ट्रैफिक अभिमन्यु त्रिपाठी ने बताया कि जनवरी से अब तक करीब 39 हजार वाहन चालकों के खिलाफ चालान किए गए हैं और चार करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। ड्रिंक एंड ड्राइव और स्टंटबाजी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed