{"_id":"59b41eca4f1c1be17f8b561a","slug":"101504976586-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय मेला में अंतिम दिन कई रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय मेला में अंतिम दिन कई रंगारंग कार्यक्रम
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
अंत्योदय मेला में अंतिम दिन कई रंगारंग कार्यक्रम
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय अंत्योदय मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शनिवार दोपहर समापन हो गया। इस मौके पर बेसिक, कस्तूरबा गांधी और आमंत्रित निजी स्कूलों के बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन पर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रोमी साहनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परचम लहराने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनकी हौसला आफजाई की। पुरस्कार पाते ही बच्चे खुशी में झूम उठे।
कार्यक्रम समापन के मौके पर बेसिक, बॉ (बोझिया), मैलानी के सिद्धि विनायक, लिटिल रोजेज स्कूल के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों का मन मोह लिया। विधायक ने विजयी प्रतिभागी बच्चों सौम्या, हिमांशु, शिखा राठौर, खुशबू, अंशिका, नितिन, महबिश, अनुष्का तिवारी आदि को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर गदगद हुए बच्चों ने आभार जताया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास और शौचालय निर्माण के चेक भी बांटे गए।
संचालन डॉ. यूसुफ अली, मुकेश वर्मा और कृष्ण कुमार ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रोमी कक्कड़, बीडीओ राघवेन्द्र तिवारी, प्रमुख ज्ञान देवी, नरेश यादव, राम तिलक वर्मा, बॉ स्कूल वार्डेन निशी पांडे, भाजपा ब्लॉक प्रभारी शिव कुमार वाजपेयी, नौबत सिंह, लालता प्रसाद मौर्य, अध्यक्ष आशुतोष गिरी, अनूप मिश्र, मोहम्मद अशफाक आदि मौजूद रहे।