{"_id":"67d0788ac29bccbb960a2cc7","slug":"10-samples-including-milk-rasgulla-khoya-mustard-oil-laddu-kachri-were-filled-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-141148-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दूध, रसगुल्ला, खोया, सरसों तेल, लड्डू, कचरी सहित 10 नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दूध, रसगुल्ला, खोया, सरसों तेल, लड्डू, कचरी सहित 10 नमूने भरे
विज्ञापन
धौरहरा कस्बे में नमूना भरते खाद्य निरीक्षक। संवाद
लखीमपुर खीरी। त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी बढ़ जाती है, जिसको रोकने के लिए छापामार कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में मंगलवार को 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भरे गए।
सहायक आयुक्त बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को गोला से एक दूध, एक रसगुल्ला व एक खोया, महेवागंज से एक सरसों का तेल, निघासन से एक बूंदी लड्डू, ढखेरवा से एक रंगीन कचरी व एक सरसों का तेल, धौरहरा से एक पेड़ा, एक पनीर व एक खोया के नमूना जांच के लिए भरा। सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि होली को लेकर शुरू किए गए अभियान में अब तक 54 नमूनों को लिया जा चुका है। यह कार्रवाई होली तक जारी रहेगी।
फोटो-60
खाद्य विभाग की टीम ने पांच दुकानों से लिए नमूने
धौरहरा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को धौरहरा कस्बे में छापेमारी करते हुए पांच दुकानों से मिठाई और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मंगलवार को खाद्य निरीक्षक धौरहरा रमेश सिंह ने ढखेरवा चौराहे पर जगमोहन किराना स्टोर और अन्नू मौर्य किराना की दुकान पर छापा मारा। उन्होंने जगमोहन की दुकान से रंगीन कचरी और अन्नू मौर्य की दुकान से सरसों के तेल का नमूना लिया। सूचना फैलते ही बाजार की अधिकांश दुकानें बंद हो गई। इसके बाद टीम धौरहरा पहुंची। यहां मिष्ठान भंडार चलाने वाले शिवपूजन और रामपाल गुप्ता सहित कई दुकानों में एक साथ छापेमारी करते हुए खोया, पनीर, और पेडे़ के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे। संवाद